आखिरकार पूर्णिया में फहराये गए गौरवपूर्ण 7100 मीटर लम्बे तिरंगे का रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल होने जा रहा है । लिम्का बुक आफ रिकार्ड की संपादक विजया घोष द्वारा ई-मेल के जरिए पुष्टि किया कि विश्व का सबसे लम्बा तिरंगा लहराने का गौरव हासिल करने वाले सुनील सुमन का नाम साल 2017 के बुक में विश्व रिकार्ड दर्ज में दर्ज किया जायगा ।
लिम्का लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के नोयडा कार्यालय के द्वारा कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार को ई-मेल द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में ब्योरा देने तथा क्लेम करने कहा गया था । तब आयोजक सुनील सुमन द्वारा जिला प्रशासन से जारी सर्टिफिकेट, तिरंगे की लंबाई, 12000 बच्चों व वालंटियर के द्वारा बनाए गए मानव श्रृंखला, एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी, अखबारों की कटिंग, कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर व वीडियो लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को उपलब्ध कराया गया । चूंकि पहले लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा 15 अगस्त 2015 को मुम्बई में दो संस्थाओं के सौजन्य से 5700 बच्चों व आमजनों के सहयोग से 5500 मीटर तिरंगे के रिकार्ड का कलेम में जिक्र किया गया था । जिसके बाद शुक्रवार को आयोजक ने क्लेम कर सारी जानकारी लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को दी । अंततः शनिवार को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा क्लेम स्वीकार कर लिया गया और उनकी संपादक ने इस कार्यक्रम को 2017 के बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल करने की पुष्टि की ।
News By - एडमिनलिम्का लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के नोयडा कार्यालय के द्वारा कार्यक्रम के आयोजक सुनील कुमार को ई-मेल द्वारा इस कार्यक्रम के बारे में ब्योरा देने तथा क्लेम करने कहा गया था । तब आयोजक सुनील सुमन द्वारा जिला प्रशासन से जारी सर्टिफिकेट, तिरंगे की लंबाई, 12000 बच्चों व वालंटियर के द्वारा बनाए गए मानव श्रृंखला, एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी, अखबारों की कटिंग, कार्यक्रम के दौरान की तस्वीर व वीडियो लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को उपलब्ध कराया गया । चूंकि पहले लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा 15 अगस्त 2015 को मुम्बई में दो संस्थाओं के सौजन्य से 5700 बच्चों व आमजनों के सहयोग से 5500 मीटर तिरंगे के रिकार्ड का कलेम में जिक्र किया गया था । जिसके बाद शुक्रवार को आयोजक ने क्लेम कर सारी जानकारी लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड को दी । अंततः शनिवार को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा क्लेम स्वीकार कर लिया गया और उनकी संपादक ने इस कार्यक्रम को 2017 के बुक ऑफ रिकार्ड में शामिल करने की पुष्टि की ।
