आज सुबह 8:30 में सांसद द्वारा अचानक सदर अस्पताल का औचक निरक्षण करने पहुँचने से अस्पताल में अफरा तफरी मच गयी । बीते रात मरंगा में हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी,सांसद ने तत्परता दिखा कर उस मृत के शरीर का तुरन्त पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने का आदेश दिया । यहाँ तक की खुद एम्बुलेन्स बुलवा कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा । फिर उन्होंने वार्ड में घूम घूम कर मरीजों से हाल चाल भी पूछा । वार्डों में गंदगी देखकर सांसद ने कर्मचारियों की खूब क्लास ली और तुरंत सफाई का आदेश दिया । रजिस्टर्ड देखकर पूरे मरीजों की जानकारी ली । इसके अलावा डॉक्टरों के बारे में भी पूरी जानकरी ली जैसे की किस डॉक्टर की कब ड्यूटी है ,रात्रि ड्यूटी पर कौन कौन से डॉक्टर होते है ,आदि । सांसद ने पूरे अस्पताल का पूरे गहनता से निरीक्षण किया ।
सांसद के साथ अभिनाश सिंह कुशवाहा,जवाहर यादव,मुजफ़्फ़र उज जमान, सुशांत कुशवाहा, दिलीप मेहता, आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।
News By - मोहित पंडितसांसद के साथ अभिनाश सिंह कुशवाहा,जवाहर यादव,मुजफ़्फ़र उज जमान, सुशांत कुशवाहा, दिलीप मेहता, आदि सहित दर्जनों कार्यकर्ता सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मौजूद थे।
