News by Date

सोमवार, 8 अगस्त 2016

4 दिनों से अपहृत स्पर्श उर्फ़ छवि को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से पुलिस ने किया बरामद

कटिहार के व्यवसायी की पुत्री स्पर्श उर्फ छवि अग्रवाल को नेपाल पुलिस की मदद से एसटीएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। उसकी फिरौती के लिए अपराधियों ने पच्चीस करोड़ रूपये के फिरौती की मांग की थी।

डीआइजी पी के ठाकुर ने नेपाल से स्पर्श की बरामदगी की पुष्टि करते हुए बताया कि वह सकुशल है। उन्होंने बताया कि नेपाल की पुलिस की मदद से एसटीएफ की टीम ने विराटनगर में छापेमारी कर सुन्दरी इलाके से स्पर्श को बरामद कर लिया है। कटिहार एसपी विराटनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि नेपाल के विराटनगर से स्पर्श को बरामद किया गया है। देर रात एसटीएफ ने उसे बरामद किया है। नेपाल पुलिस की मदद से एसटीएफ ने उसे बरामद किया कुछ देर के बाद उसे बिहार पुलिस को सौंपा जाएगा।

पूर्व सांसद के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था

पुलिस ने कटिहार से अगवा की गई व्यवसायी की पुत्री के अपहरण मामले में पूर्व सांसद के पुत्र समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। इस घटना का मुख्य आरोपी चंदन ठाकुर बताया जा रहा है जो फरार है। व्यवसायी पुत्री की रिहाई के लिए पुलिस ने अपनी छापेमारी तेज कर दी थी।

25 करोड़ की मांगी गई थी फिरौती

अपराधियों ने बुधवार को व्यवसायी पुत्री स्पर्श को स्कूल से घर लौटने के क्रम में अपहरण कर लिया था। जांच के बाद पता चला है कि एक पूर्व सांसद के बेटे ने व्यवसायी से स्पर्श की रिहाई के लिए मांगे रिहाई के लिए 25 करोड़ रूपये की मांग की थी।

पूर्व राज्यसभा सांसद का पुत्र गिरफ्तार, मांगी थी फिरौती

पुलिस एसडीपीओ लालबाबू यादव ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि इस केस में पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश यादव के पुत्र संतोष यादव और उसके एक साथी सुनील को गिरफ्तार किया था। उन्होंने स्पर्श के अपहरण के बाद उसके पिता भानू अग्रवाल से मोबाइल पर फोन कर 25 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

नशे में धुत्त दोनों आरोपियों को धर-दबोचा

पुलिस ने पूर्व सांसद के पुत्र संतोष यादव और उसके एक अन्य साथी को कैलासी से गिरफ्तार किया था। ये दोनों शराब के नशे में धुत्त थे। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने चंदन ठाकुर का नाम लिया था। इन दोनों के अनुसार स्पर्श का अपहरण चंदन ने किया था। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

स्कूल से लौटते वक्त किया था अगवा

स्पर्श अपने स्कूल से बुधवार को दोपहर 2 बजे घर लौट रही थी। वो अपने घर जाने के लिए एनएच-31 पर स्थित पुराने पेट्रोल पंप उतरी, जहां पर मिथुन नाम का एक व्यक्ति पहले से खड़ा था जो स्पर्श के पिता भानु अग्रवाल के यहां पहले काम किया करता था।

पुलिस को अशंका है इसने ही चंदन ठाकुर के साथ मिलकर बस स्टॉप से ही स्पर्श को अगवा कर लिया। अपहरणकर्ता स्पर्श को बोलेरो से लेकर फरार हो गया