News by Date

शुक्रवार, 29 जुलाई 2016

पूर्णिया सहरसा लाइफ लाइन सडक का बनमनखी से सरसी मे कभी भी टूट सकता है नेटवर्क

पूर्णिया सहरसा लाइफ लाईन सड़क का बनमनखी से सरसी के बीच मे कुशहा नदी की बढती जलस्तर से महज कुछ दूरी पर तेज धारा सड़क किनारे बह रही है।साथ सड़क किनारे कुशहा नदी का जलस्तर मे काफी इजाफा होने से कुशहा गांवो के घरो मे बाढ का पानी घुस चुका है।जिससे लोग से निकल कर पूर्णिया सहरसा लाईफ लाईन सड़क पर रहने को मजबूर है।मवेशीयो के बीच गंभीर चारा का संकट मडरा चुका है।लोगो को न तो रहने के लिए घर बचा है न ही खाने को कोई दाना।सात दिन बीतने के बावजूद अबतक नही प्रशासन के अधिकारी पहुंचे है और न ही कोई सरकारी राहत ऊपर और नीचे दोनो पानी की ताडव से गांवों मे कोहराम मचा हुआ है।बनमनखी प्रखंड मुख्यालय से लगभग दो दर्जन से अधिक गांवो का नेटवर्क भंग हो चुका है।गांवों के लोगों मे कोहराम मचा हुआ है लेकिन अबतक राहत और बचाव के नाम पर सिर्फ आश्वसन  मिला है।


चारों ओर तबाही का शीलशिला जारी है। वही कुशहा गांव से जियनगंज चौक तक पूर्णिया सहरसा लाईफ लाईन कुशहा नदी के बढते जलस्तर से कटाव का खतरा मंडराने लगा।वही निर्माणाधीन कुशहा पुल का निर्माणाधीन एप्रोच पथ का तेजी से कटाव चल रहा है। लेकिन प्रशासन इससे काफी बेखबर है।साथ ही निर्माणाधीन कुशहा पुल पर जाम लगने के बाद क्षतिग्रस्त कुशहा लोहा पुल पर भारी वाहनो की आवाजाही से किसी बडी अनहोनी की घटना की सीधे तोड़ पर आमंत्रण दे रहा है।कुशहा नदी का इसी तरह जलस्तर बढते रहा तो पूर्णिया सहरसा लाईफ लाईन सड़क का संपर्क भंग हो जाएगा।