पूर्णिया जिला खनन पदाधिकारी मतीउर रहमान के द्वारा अवैध पत्थर बालू डिपो संचालकों के खिलाफ चलाए जा रहे छापेमारी अभियान को विधायक विजय खेमका द्वारा फोन करके रोकने को कहे जाने की सूचना है । जानकारी के अनुसार यह बात रविवार को दिन में फ़ोन द्वारा जिला खनन पदाधिकारी को कही गयी है जब वह अवैध पत्थर बालू के डिपो की जांच कर रहे थे । उक्त घटना के बारे में जिला खनन पदाधिकारी मतीउर रहमान ने लिखित शिकायत लिखकर जिलाधिकारी को सौंपी और उचित कार्रवाई के लिए अनुरोध किया । दूसरी और विधायक विजय खेमका इस आरोप को निराधार बताया और अभियान रोकने की बात कहे जाने से इनकार किया।बता दें कि खनन विभाग द्वारा सूबे के मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के निर्देश पर अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग के खिलाफ अभियान चल रहा है जिसके तहत जिले में लगभग 150 अवैध पत्थर बालू डिपो संचालकों के खिलाफ थाने में प्राथिमकी दर्ज कराई गई है। ये सभी पत्थर बालू के डिपो बिना किसी लाइसेंस के अवैध ढंग से संचालित किए जा रहे थे ।
खनन विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत डगरूआ थाने में 13 मामले, बायसी थाने में 18 मामले, के. नगर थाने में आठ मामले, मीरंगज थाने में सात मामले, मुफ्फिसल थाने में छह मामले , बलरामपुर थाने में 18 मामले एवं सदर थाने में 20 मामले तथा मंरगा थाने में नौ मामले भी दर्ज कराये गये हैं।