पूर्णिया जिले के केहाट थाना अंतर्गत शिवाजी कॉलोनी में एक महिला की मौत से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गयी,जानकारी के अनुसार महिला के पति प्रवीण कुमार सिन्हा मेडले कंपनी में पूर्णिया जिला में मैनेजर के पद पर कार्यरत है,और शिवाजी कॉलोनी में भाड़े के मकान में लगभग 8 वर्षों से रह रहा था,जिसकी शादी 5 महीने पहले हुयी है!घर में अपनी पत्नी खुशबु सिन्हा के साथ रहता है जो मात्र 8 दिन पहले हीं पूर्णिया आयी थी! घटना की जानकारी सुबह आठ बजे मकान मालिक के द्वारा थाने में दी गयी, कि उसके भाड़ेदार के रूम में उसका भाड़ेदार प्रवीण कुमार सिन्हा की पत्नी की लाश पलंग के निचे खून से लतपत पड़ी है,तब जाकर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और पुलिस के पहुँचने के 3 घंटे के बाद भागलपुर से फोरेंसिक जांच की टीम भी आई और जांच में जुट गयी ,इस दौरान पूर्णिया सदर एस डी पीओ, के हाट थानाध्यक्ष एवम् कई पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजुद थे, घटना के सम्बन्ध में सदर एसडीपीओ राजकुमार साह ने मीडिया से कहा कि यह घटना प्रथम दृष्ट्या पति के हीं द्वारा मर्डर का लग रहा है ,फोरेंसिक जांच की टीम द्वारा कुछ सैम्पल ले जाया जा रहा है,छानबीन के क्रम में एक नयी चाकू भी रूम से बरामद किया गया है, पूरी जांच के बाद ही पता चल पायेगा की यह मर्डर कैसे किया गया है,फिलहाल मृतक महिला के पति प्रवीण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में रखा गया है,और पुलिस मामले की जांच में जुटी है!
