पूर्णिया के समाहरणालय में आज उज्ज्वला योजना के तहत एल०ई०डी० बल्ब वितरित कार्य का शुभारंभ किया गया । कार्य की शुरुआत मो० गुजो देवी तथा बायसी जिला पदाधिकारी के मौज़ूदगी में किया गया । इस योजना के अंतर्गत सभी घरेलू बिजली उपभोक्ता 9 वाट का अधिकतम 9 एल०ई०डी० बल्ब 85 रुपये प्रति बल्ब की दर से खरीद सकते है जो बाज़ार दर का एक तिहाई है । उपभोक्ता अपना बिजली बिल और पहचान पत्र का छाया प्रति वितरण काउंटर पर जमा करके ये बल्ब खरीद सकते हैं । साथ ही वितरित एल०ई०डी० में किसी प्रकार का तकनीकी दोष होने पर बंद हो जाए तो सभी तकनीकी दोष के लिए ई०ई०एस०एल० से तीन वर्ष की वारंटी उपलब्ध है और प्रतिस्थापन खुदरा दुकानों से किया जायेगा जिसकी सूचना वितरण समाप्त होने के बाद दी जाएगी । वितरण के दौरान प्रतिस्थापन पूर्णिया में लगे किसी भी वितरण काउंटर से किया जा सकता है ।
नार्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड एवं एनर्जी इफीसियांसी सर्विसेज लिमिटेड , भारत सरकार के एक सार्वजनिक क्षेत्र से इसे लागू कर रहे है । एल०ई०डी० पूर्णतया सुरक्षित बल्ब है, यह प्रकृति को भी कोई नुकसान नहीं पहुँचाता है तथा अधिक बिजली बचत करने में भी सक्षम है । इस योजना का उद्देश्य सभी को उत्तम बिजली पहुँचाना है तथा साथ ही लोगों में जागरूकता फ़ैलाना है कि सही बिजली उपकरण का उपयोग कर हम बिजली की बचत कर सकते है साथ ही प्रकृति को भी सुरक्षित रख सकते है ।
उज्ज्वला योजना के तहत एल०ई०डी० बल्ब वितरित कार्य के पूर्णिया में कल दिनांक 29/06/16 से निम्नलिखित वितरित काउंटरों पर एल०ई०डी० बल्ब वितरित किया जाएगा :-
(1) समाहरणालय पूर्णिया
(2) विद्युत आपूर्ति आवर प्रमण्डल,पूर्णिया (शहरी), बिजली कॉलोनी पूर्णिया ।
(3) विद्युत आपूर्ति आवर प्रमण्डल,पूर्णिया (ग्रामीण),पावर ग्रीड पूर्णिया ।
(4) विद्युत आपूर्ति आवर प्रमण्डल,गुलाबबाग औद्योगिक प्रक्षेत पूर्णिया सिटी ।
(5) विद्युत आपूर्ति आवर प्रमण्डल,बनमनखी बस स्टैंड ।
(6) विद्युत आपूर्ति आवर प्रमण्डल,धमदाहा , नेहरू चौक ।
News by Date
मंगलवार, 28 जून 2016
पूर्णिया में कल से सरकारी रेट पर मिलेगा LED बल्ब
