News by Date

शुक्रवार, 24 जून 2016

पूर्णिया : एमआईटी रामबाग के छात्रों ने आनलाईन पोर्टल तैयार किया

पूर्णिया के एमआईटी रामबाग में कंप्यूटर साईंस के चौथे वर्ष के छात्रों द्वारा विभागाध्यक्ष मो. शमशेर आलम और प्राचार्य डॉ. नीरज प्रियदर्शी के निर्देशन में आनलाईन पोर्टल तैयार करने में सफलता पायी है। इस प्रोजेक्ट के लिए एमआईटी के निदेशक एवं फाउंडर डॉ. ए. ईमाम, उप निदेशक, डॉ. सनोवर तसनीम तथा परीक्षा नियंत्रक ई. निशाद अख्तर का भी सानिध्य के साथ टेक्नीको टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के प्रमुख फैज अहमद एवं प्रशिक्षक अभिषेक पांडे का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
                 इस आनलाईन पोर्टल में नवीनतम वर्जन डॉट नेट फ्रेमवर्क 4.5 का उपयोग किया गया है। डिजाइनिंग में एचटीएमएल 5 और जावा स्क्रिप्ट तथा प्रोग्रामिंग में सीशार्प वूट स्ट्रैपिंग लैग्वेंज का उपयोग सरलता से कोडिंग तथा आसानी से कार्यरूप में व्यवहार के लिए किया गया है जो यूजर फ्रेण्डली होता है। बूट स्ट्रैपिंग का प्रयोग सॉफ्टवेयर कंपनी में व्यवसायिक तौर पर किया जाता है। जिसे यहां से छात्रों ने संस्थान के सहयोग एवं विभाग के संरक्षण में तैयार किया।