पूर्णिया : नगर निगम चुनाव में हारे हुए दो प्रत्याशी समर्थकों की आपस में नोक झोंक बवाल का रूप ले लिया। बवाल इस कदर बढ़ गया कि जेल में बंद अपराधियों ने जान से मारने की धमकी भी दे दी और दर्जनों की संख्या में ललन यादव समेत इनके समर्थकों ने महलदार टोला में घुसकर सुमित, शंभु, अमित, प्रकाश और चुन्नु महलदार को देख लेने की धमकी देते हुए हवाई फायरिग की। लगभग 10-12 फायरिग के बाद लोगों में दहशत फैल गया। इसके बाद महलदार टोला के लोगों ने मरंगा थाना को इसकी जानकारी दी। पुलिस के नहीं आने पर आक्रोश में आकर सैकड़ों लोगों ने मरंगा थाने को घेर लिया।
मरंगा थाने में जमा आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उधर गोली चलती रही लेकिन फोन करने पर भी पुलिस नहीं आई। थाने में मौजूद सुमित महलदार और शंभू महलदार ने बताया कि मतगणना स्थल से वापस लौटने के बाद ललन यादव, कुमुद यादव, चंद्रशेखर यादव, राकेश यादव समेत 10-15 की संख्या में पिस्टल, कट्टे से लैस होकर हमारे महलदार टोला में घुसकर हवाई फायरिंग की तथा घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही प्रकाश महलदार, अमित महलदार और चुन्नु महलदार ने कहा कि वो लोग हमारे घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए हवाई फायरिंग कर रहे थे, जाते-जाते यह भी कहते गए कि हमारे प्रत्याशी को वोट नहीं देना महंगा पड़ेगा। मरंगा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने आक्रोशित भीड़ को लिखित आवेदन देने पर कार्रवाई करने की बात कह समझा रहे थे। घंटो चले हो हंगामा के बाद शाम चार बजे सुमित महलदार के लिखित आवेदन पर थाने में ललन यादव समेत 11 अन्य पर मामला दर्ज कर लिया गया।
- जेल में बंद अपराधी छोटू यादव ने फोन कर जान से मारने की दी धमकी..
राजकुमार महलदार की पत्नी विमली देवी के समर्थक सुमित महलदार को सुबह 10.54 बजे उसके मोबाइल नं 8540801238 पर पहले ललन यादव ने मोबाइल नं 8051921588 से फोन कर देख लेने की धमकी दी फिर इसके तुरत बाद ही पूर्णिया केन्द्रीय कारा में बंद अपराधी छोटू यादव ने मो नं 7631506284 से जान से मारने की धमकी दी। सुमित महलदार के अनुसार छोटू यादव ने धमकी देते हुए कहा कि तुम लोगों ने हमारे प्रत्याशी को हराने के लिए अपनी जाति से प्रत्याशी दिया था। इसका परिणाम भुगतना होगा। इसके बाद ही ललन यादव अपने सहयोगियों के साथ पिस्टल और कट्टा से लैस होकर टोला में घुसकर हवाई फाय¨रग करते हुए बवाल काटा।