News by Date

गुरुवार, 16 जून 2016

46 में से 22 नए पार्षद आये निगम में।


पूर्णिया(निस)नगर निगम के 46 वार्ड का मतगणना गुरुवार को खत्म हो गया! 46 में से 22 नए चेहरे है निगम के लिए! मतगणना के बाद हारे हुए दो प्रत्याशी ने कही वोटर को मारा तो कही जीते हुए उम्मीदवार के लोगो पर हमला कर दिया! सुबह 8 बजे गिनती के साथ आधे घंटे में रुझान आना शुरू हो गया, पहला रुझान वार्ड न 3 से 1289 वोट से सबिता देवी के जीत से आया! शाम 3 बजे तक रुझान के लिए पूर्णिया कॉलेज मतगणना स्थल पर समर्थक जमे रहे ! सबसे ज्यादा 1452 वोट से वार्ड 42 की विभा देवी जीती वही सबसे कम अंतर से वार्ड 26 की रिंकू देवी जीती, वे सिर्फ 2 वोट से जीती ! जैसे जैसे रुझान आने लगा वैसे वैसे हारे हुए प्रत्याशी भी बौखलाने लगे ! वार्ड 8 में प्रत्याशी पति महादलितों को पीटने लगे, वही वार्ड 1 के प्रत्याशी पंकज यादव जब जीत कर अपने घर जाने लगे तो हारे हुए प्रत्याशी ने उनके समर्थक पर हमला कर दिया ! दोनों घटना में पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रण में किया ! अब पूर्णिया वासियो की नज़र मेयर एवं डिप्टी मेयर की कुर्सी पर है, कौन इसपर विराजमान होता है यह कहना मुश्किल है मगर इसकी पटकथा पहले ही लिखी जा चुकी है !