
पूर्णिया(निस)पूर्व सांसद लवली आनंद मंगलवार को पूर्णिया में थी, जहाँ वे अपने कार्यकर्ता से मिली!आगमन के बाद अपने कार्यकर्ता ललनेश सिंह के आवास पर उन्होंने प्रेस को संबोधित किया उन्होंने कहा कि बीते 19 जून को सहरसा में पहली बार महाराणा प्रताप की 476वीं पूण्य तिथि धूमधाम से मनाई गयी, जिसमे पूर्णिया जिला समेत पुरे बिहार से लोगों ने हिस्सा लिया,उन्होंने देश की अखंडता एकता को लेकर जो लड़ाई लड़ा, वो जिस प्रकार के स्वाभिमानी थे,लोगों को इसे अपने जीवन में उतारने का काम करना चाहिए,साथ हिं उन्होंने कहा की आनंदमोहन को जिस संयंत्र के साथ फंसाया गया उन्हें सजा दी गयी और वो आज 10 साल से जेल में बंद है,आनंदमोहन भी उसी तरह के स्वाभिमानी हैं,जिस तरह महाराणा प्रताप ने अपने स्वाभिमान के लिए घास की रोटी खाई,ठीक उसी तरह आनंदमोहन ने जेल की रोटी खाई मगर अपने स्वाभिमान को नहीं गिरने दिया,प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में लवली आनंद ने बिहार सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा की जिस तरह से बिहार में टॉपर घोटाला हुआ है, गरीब बच्चे, मेहनती बच्चे जिसका परीक्षा परिणाम ख़राब हुआ है,जिस कारण कई जगहों पर छात्रों को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा,ऐसे में सरकार को इस्तीफा देना चाहिये,