News by Date

मंगलवार, 21 जून 2016

जाने कौन कौन क्षेत्र नगर निगम में आने वाले है

नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि वैसे क्षेत्र जो जनसंख्या घनत्व वाले हैं, जहां स्वास्थ्य, पर्यटन, पार्क, शिक्षा सहित अन्य विकासोन्मुखी योजनाओं का क्रियान्वयन हो उसे शामिल किया जाना चाहिए. अलबत्ता नगर निगम द्वारा पूर्णिया पूर्व के हरदा, बीरपुर, बरसौनी होते हुए कटिहार सीमा तक जिसमें परमानंदपुर, नगदेही और रामपुर भी शामिल है. जिसके कुछ हिस्से डगरूआ अंचल सीमा में भी पड़ता है.

वहीं पश्चिम में शहरी विस्तार की सीमा धमदाहा और बनमनखी अंचल के सीमा तक होगी. मास्टर प्लान के अनुरूप उत्तरी भाग में केनगर के राजस्व ग्राम कटहा पोठिया रामुपर मिल्लक, श्रीनगर के राजस्व ग्राम देवीनगर, कदवा, अंचल कसबा के राजस्व ग्राम संझैली, भमरा, खाढ़ी एवं खगजना तक होगा. वहीं दक्षिणी भाग में विस्तारीकरण के बाद शहरी सीमा कटिहार जिला के सीमा तक होगी.