News by Date

गुरुवार, 26 मई 2016

ट्रैक्टर के डाले में फसकर व्यक्ति की मौत

पूर्णिया के धमदाहा में लोडेड ट्रैक्टर के डाले में लगा हाइड्रोलिक से माल उतारने के दौरान दुर्घटना होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी । यह दुर्घटना आज ही घटित हुई है ।
         जानकारी के अनुसार धमदाहा उत्तर के निवासी सिकेन्द्र ठाकुर ट्रैक्टर में लगे डाले से हाइड्रोलिक द्वारा माल अनलोड कर रहे थे । अचानक डाला नीचे आने के दौरान बीच में फंस गया । सिकेन्द्र ठाकुर अकेले ही उसे ठीक करने लग गए,इसी बीच डाला नीचे आकर डाला चेचीस के बीच आ गया । जिस के कारण उसे बचने का मौका नहीं मिला और उनकी मृत्यु हो गयी ।