News by Date

शनिवार, 28 मई 2016

पूर्णिया में शाहरुख खान के खिलाफ दर्ज हुआ धोखधड़ी का मुकदमा

जिले के सीजेएम कोर्ट में बॉलीवुड के मशहूर स्टार शाहरुख खान के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगा है. उनपर एक कंपनी के साथ मिलकर धोखाधरी करने का आरोप लगा है. गुरुवार को यह मुकदमा दायर किया गया है.

जानकारी कि मुताबिक शाहरुख खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने खुद को प्रयाग ग्रुप नाम की कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बता कर कंपनी को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया है. 25 अप्रैल 2012 को प्रयाग ग्रुप के मिदनापुर फिल्म सिटी में शाहरुख सहित दूसरे फिल्मी कलाकारों के साथ एक प्रोग्राम किया था. इस प्रोग्राम में उन्होंने खुद को कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए लोगों को ज्यादा से ज्यादा कंपनी में पैसे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था.

उनकी अपील पर वर्कर्स ने उत्साहित होकर करोड़ो रुपए प्रयाग ग्रुप में लगा दिए. 500 से 600 करोड़ रुपया जमा हो जाने के बाद कंपनी बंद हो गई. कई बार आग्रह करने के बाद भी लोगों के पैसों का भुगतान अभी तक नही हुआ. जिसके बाद पूर्णिया जिले के गढ़बनैली निवासी अब्दुल गफ्फार की ओर से अधिवक्ता रमण कुमार सिंह ने आपराधिक मामला दर्ज किया हैं.
चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इनमें प्रयाग ग्रुप के वासुदेव बागची, सपना बागची अभिक बागची और कथित ब्रांड एंबेसेडर शाहरुख खान का नाम शामिल है.