News by Date

शुक्रवार, 2 सितंबर 2016

सावधान इंडिया,क्राइम पेट्रोल देख किया बाप का मडर

पूर्णिया में एक पुत्र ने टी०वी० प्रोग्राम सावधान इंडिया,क्राइम पेट्रोल देख कर उसके तर्ज पर अपने पिता की हत्या कर दी । पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अंदर इस हत्या कांड के अभियुक्तों उसके पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार कर दिखाया ।
              पूरी घटना यह है कि 31 अगस्त 2016 की रात्रि को मरंगा थाना क्षेत्र के बियाडा क्षेत्र में उपेन्द्र महतो की हत्या कर दी गयी थी । तत्काल तो अज्ञात अपराधकर्मियों के विरुद्ध  कांड का प्रतिवेदन हुआ । परन्तु पूर्णिया एसपी निशांत कुमार तिवारी के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष मरंगा देवराज राय,पु०अ०नि० मनुतोष कुमार कुमार,पु०अ०नि० बी० तिवारी,पु०अ०नि० बिजय प्रसाद,स०अ०नि० ललितेश्वर झा तथा थाना सशस्त्र बल की टीम द्वारा छापामारी कर हत्या की जांच गहनता से की गयी जिसके फलस्वरूप 24 घण्टे के अंदर हत्या में संलिप्त अपराधी संजीत प्रसाद महतो पिता स्व० उपेन्द्र महतो (उम्र-14 वर्ष) तथा फुलबंती देवी पति स्व० उपेन्द्र महतो साकिन-बियाडा क्षेत्र,मरंगा,थाना-मरंगा,जिला-पूर्णिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । इस क्रम में पुलिस द्वारा हत्या में उपयोग किया गया रड और बिछाबन जिस पर मृतक सोया हुआ था,बरामद किया ।
             पूरे मामले में यह बात सामने आई है कि मृतक अपने पुत्र और पत्नी को बहुत प्रताड़ित किया करता था । अभियुक्त पुत्र संजीत प्रसाद महतो बिजेन्द्रा पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करता था परन्तु उसके पिता ने उसे स्कूल भी छुड़वा दिया था । पिता के प्रताड़ना से तंग आकर तथा सीरियल सावधान इण्डिया एवं क्राईम पेट्रोल से प्रभावित होकर  उपेन्द्र महतो के पुत्र और पत्नी ने उसकी हत्या कर दी ।
News By - मोहित पंडित