
सुबह 8:15 पर राष्टीय राज राज मार्ग
संख्या 107 पर बनमनखी कोल्ड स्टोरेज लगरही ग्राम के पास सड़क खराब रहने के
कारण सड़क दुर्घटना हुई ।पूर्णिया से आरही स्टार बस और टेम्पो में सीधी
भिड़न्त हो गयी ।जिस में टेम्पो चकनाचूर हो गया और बस भी पलट गई ।इस दर्दनाक
घटना में मोके पर ही शंकर साहनी पिता उपेंद्र सहनी ग्राम नगरही की मौके पर
ही मौत हो गयी ,तथा मो आजाद पिता मो साबिर ग्राम जानकी नगर विनोवा ग्राम
तथा गरु देव भगत ग्राम रामपुर तिलक गम्भीर रूप से घयाल हुये ।घटना की खबर
मिलते ही स्थानीये विधायक कृष्ण कुमार ऋषि अपने कर्यकर्ता के साथ घटना स्थल पर पहुचे और घायलों को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुचे ,घायलों का किसी तरह प्राथमिक उपचार कर के उन्हें पूर्णिया रेफर किया गया ।अस्पताल में न प्रभारी चिकित्सा प्रभारी मौजूद थे न अस्पताल प्रबन्धक मौजूद थे ।अस्पताल का एम्बुलेंस भी विगत एक महीने से खराब है ।मरीजो को निजी वाहन से पूर्णिया भेजा गया ।अनुमंडलीय अस्पताल के कुव्यस्था तथा प्रभारी चिकित्सा पदधिकारी और अस्पताल प्रबन्धक के बनमनखी में नहीं रहने की शिकायत सिविल सर्जन से फोन पर कर दी ।घायलों का हाल चाल लेने अनुमंडल पदाधिकारी भी अस्पताल पहुचे ।
दुर्घटना के बाद सड़क पर ग्रामीणों द्वारा जाम लगा दिया गया था ,जिसे बाद में प्रशासन और विधायक द्वारा समझा बुझा के ख़त्म कराया गया।
News By - दीपक मिश्रा