News by Date

रविवार, 28 अगस्त 2016

पल्सर और स्कार्पियो की टक्कर में एक की मौत

पुर्णिया के मरंगा में बीते रात लगभग 10 बजे  एक स्कार्पियो और बाइक में टक्कर होने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी ।
              सूचना के अनुसार हरदा की ओर से मरंगा आ रही एक स्कार्पियो द्वारा पल्सर बाइक पर सवार दो युवकों को रौंद दिया गया । जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी और दूसरे युवक को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया । जानकारी मिली है कि जिस युवक की घटना में मृत्यु हो गयी वह हरदा के फरियानी का निवासी था । घटना के शिकार हुए युवकों के  परिजनों ने बताया कि स्कार्पियो ड्राइवर नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था । मरंगा थाना ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए तुरंत स्कार्पियो को जब्त कर लिया ।

News By - मोहित पंडित