सांसद श्री संतोष कुशवाहा द्वारा विभिन्न प्रखण्डों के पंचायतों के बाढग़्रस्त गाँव का दौरा किया गया । इस दौरे के लिए उन्होंने एसडीओ पवन कुमार मंडल सहित अन्य अधिकारियों के साथ लालगंज पंचायत की मुखिया रेखा देवी के साथ बैठक भी की । कार्यक्रम के अनुसार उन्होंने रूपौली के बाढग़्रस्त पंचायत भौवा प्रबल, विजय मोहनपुर एवं विजय लालगंज सांसद द्वारा किया गया ।
श्री कुशवाहा ने सर्वप्रथम नाथपुर पंचायत के मुखिया मनोज जायसवाल पर पहुँच कर पीड़ितों की समस्याएँ सुनीं । उसके बाद भौवा प्रबल पंचायत के भौवा प्रबल, जंगलटोला जाकर वहाँ के नष्ट हुए फसलों का जायजा लिया । वहाँ से मोहनपुर से होते हुए लालगंज के लिए निकले परन्तु रास्ते में भौवा प्रबल पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी की अगुवाई में अंझरी के लोगों द्वारा सांसद से लोगों की दुर्दशा देखने की विनती की गयी परन्तु समय के अभाव के कारण ऐसा सम्भव नहीं हो सका। लालगंज में सांसद ने एसडीओ पवन कुमार मंडल, सीओ सत्येंद्र प्रताप मधुकर सहित अन्य अधिकारियों साथ मुखिया रेखा देवी के आवास पर बैठक की । साथ ही वहाँ के लोगों ने सांसद से मोहनपुर लालगंज सड़क की मुरम्मत की गुहार लगाई ,जिसके लिए सांसद ने आश्वाशन देते हुए कहा कि इस सम्बन्ध में वरीय अधिकारियों से मिलकर बात करेंगे ।