News by Date

गुरुवार, 18 अगस्त 2016

महुआ दारु के साथ अनगढ़ निवासी गिरफ्तार

पूर्णियाॅ : मद्ध निषेध अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष अनगढ थाना एवं सशस्त्र बलों के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कुल-03  लीटर महुआ शराब के साथ  प्राथमिकी अभियुक्त 1-दीपक शर्मा पिता स्व0 जगदीश शर्मा साकिन-चरलुवा शर्मा टोला,थाना-अनगढ,जिला-पूर्णियाॅ को विधिवत  गिरफ्तार किया गया है।
      उक्त संदर्भ में अनगढ थाना कांड संख्या-30/16,दिनांक-
17/8/16,धारा-273 भा0द0वि0 एवं 47(a)  संशोधित बिहार उत्पाद अधिनियम-2016 के अन्तर्गत अंकित करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।