पूर्णिया में नए उत्पाद नियम लागू होने के बाद कड़े चेकिंग,छापेमारी तथा नियम का उलंघन करने वालों पर कार्रवाई होने के बावजूद शराब की अवैध सप्लाई रुकने का नाम नहीं ले रहा है । चूंकि चेकपोस्टों पर बंगाल सीमा से प्रवेश करने वाले वाहनों की सघन जांच होती है इसलिए शराब का अवैध सप्लाई करने वाले बंगाल से शराब खरीदकर फलसरा, चांदनी चौक, कटिहार के बालूगंज होते हुए डंगराहा फोर लेन सड़क पर पहुंचकर जिला मुख्यालय तक पहुंच जाते हैं।
कल शनिवार को भी बंगाल से चार युवक बड़े से बैग में अंग्रेजी शराब एवं बीयर भरकर दो बाइक पल्सर एवं डिस्कवर से फलसरा के रास्ते निकला परन्तु इसी बीच बालूगंज के निकट कुछ युवकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके कारण उन्होंने अपने बाइक की रफ़्तार और बढा दी । रोकने वाले युवकों में से दो युवक बाइक से उनका पीछा करने लगे । पीछा करने के कारण चारों युवक शराब को चेक पोस्ट एवं दालकोला के बीच सड़क पर फेंक के भाग खड़े हुए । इसी बीच एक बाइक सवार से अपनी बीआर 016जी 6472 भी छोड़ भाग गया ।
थानध्यक्ष को इसकी सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा स्थल पर पहुँचकर शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया । बैग में दस बोतल से अधिक इम्पेरियल ब्लू की एक लीटर वाली अंग्रेजी शराब एवं दो
दर्जन से अधिक की संख्या में केन बीयर था । जिसमें से अधिकतर चकनाचूर हो चुका था ।