News by Date

शनिवार, 11 जून 2016

चुनाव प्रचार कर रही भीड़ को ऑटो ने कुचला,आधा दर्जन घायल

मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार पूर्णिया सड़क मार्ग में शनिवार को दोपहर में सतड़ोभ के समीप बेलौरी के तरफ से  तेज रफ़्तार से आ रहीऑटो ने सड़क किनारे बैठी दर्जनों महिलाओं को रौंध दिया जिससे आधा दर्जन महिला बुरी तरह जख्मी हो गयी।जिसे ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज गया।घटना के बारे में बताया जाता है की 50 से 60 की संख्या में महिलाएं वार्ड नम्बर 44 के प्रत्यासी अरुण शर्मा के प्रचार प्रसार में निकली हुई थी और सतड़ोभ महलदार टोला के समीप कुछ महिलाये मतदाताओं से मिल रही थी और बाकी महिलाएं सड़क के किनारे बैठी हुई थी इतने में बेलौरी के तरफ से आ रही तेज रफ़्तार से आ रही ऑटो (बी आर 11 एफ 9790 ) ने अनियंत्रित होकर  सड़क किनारे बैठी दर्जनों  महिलाओं को रोंधते हुए निकल गया जिसमें लगभग आधे दर्जन महिलाएं बुरी तरह जख्मी हो गयी ।वहाँ पर उपस्थित ग्रामीणों ने घटना को देखते हुए पीछा कर ऑटो व् चालक को दबोच और चालक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी जिससे चालक बेहोंश हो गया।सभी घायल महिलाएं बेलौरी मिस्त्री टोला की रहने वाली हे।घटना की सुचना पाकर मुफस्सिल पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया।