News by Date

गुरुवार, 23 जून 2016

खीरु चौक पर मकान कब्ज़ा को पुलिस ने मुक्त कराया

पूर्णिया शहर के खीरू चौक स्थित डॉ पूनम रमन के द्वारा खरीदा हुआ विवादित जमीन एवं मकान का मामला पटना हाई कोर्ट के फैसले के आधार पर खत्म हुआ। जानकारी के अनुसार बीते एक वर्ष पहले 28 जुन को इसी जमीन पर मकान का लेकर विवाद एवं दंगा फसाद हुआ था। जिसमे पूर्णिया जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ था। उसके बाद इसी मकान को लेकर डॉ पूनम रमण के द्वारा कोर्ट में उर्मिला देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ दर्ज़ किया था। जिसमे 20 जुन 2016 को पटना हाई कोर्ट का आदेश आया और उर्मिला देवी मुकदमा हार गई। जिसमे इसी आदेशानुसार पूर्णिया सदर एस डी एम रविंद्र नाथ प्रसाद , ए डी एम , हेड क्वाटर डी एस पी मनोज कुमार सुधांशु और प्रशिक्षु डी एस पी निशित प्रिया के नेतृत्व में पूर्णिया जिला प्रशासन दल बल के साथ पहुंचे और मकान को खाली कराया गया। मकान खाली करने तक पूर्णिया जिला प्रशासन के पुलिस बल तैनात रहे।