किशनगंज(निस)सोमवार की रात सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करना पत्रकार प्रो. डॉ. उमेश नंदन सिन्हा को महंगा पड़ा। श्री सिन्हा को सोमवार की रात झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके टिपण्णी के बाद पुरे शहर में आक्रोश का माहौल हो गया था!शहर में विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए शहर के सभी चौक-चौराहों, सड़कों और मुहल्लों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। साथ ही किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए दूसरे जिले से भी पुलिस बल को बुलाया गया। वही आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुभाषपल्ली स्थित उनके आवास पर छापेमारी की गई, जहां ताला लगा हुआ था।
जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि श्री सिन्हा अपने पुत्र के घर झारखंड के जमशेदपुर में है। किशनगंज पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झारखंड पुलिस से संपर्क स्थापित उन्हें जमशेदपुर जिला के बिष्ठुपुर इलाका स्थित पुत्र के घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आरोपी को लाने के लिए किशनगंज पुलिस झारखंड रवाना हो गई। वहीं एसपी राजीव मिश्रा ने गिरफ्तारी के बाबत इसकी सूचना सोशल मीडिया पर भी दी। गिरफ्तारी की खबर सुनने के बाद आक्रोशित लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जिला प्रशासन ने सूझबूझ का परिचय देते हुए किशनगंज जिले में एक बड़ी घटना होने से बचा लिया। जिले में अप्रिय घटना न घटे इसके लिए सोमवार की आधी रात को शहर के बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों के साथ जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने आपातकालीन बैठक कर जिला में शांति बनाए रखने की अपील की। मंगलवार को भी रचना भवन में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि जिले के सौहार्द को बिगाड़ने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। यहां यह भी बता दें कि सिन्हा को तत्काल प्रभाव से रेडक्रास के सचिव पद से डीएम ने हटा दिया है।
ग्रुप एडमिन ने कराया मामला दर्ज :
उक्त मामले को लेकर सदर थाना किशनगंज में प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुखसागर नाथ ने मामला दर्ज कराया है। जिस ग्रुप में अपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। सुखसागर नाथ उस ग्रुप के एडमिन हैं। कांड संख्या 262/16 धारा 500, 504, 505, 506, 506 (2), 295 (ए) 153 आईपीसी 66 ए आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
--------------------------------------------------
पोस्ट के बाद मचे बबाल के बाद पत्रकार ने अपना मोबाइल खो जाने व अकाउंट हैक होने की बात कही और इसे नोटिस न लेने की अपील की, मगर तब तक बबाल हो चूका था ।
--------------------------------------------------
पोस्ट के बाद मचे बबाल के बाद पत्रकार ने अपना मोबाइल खो जाने व अकाउंट हैक होने की बात कही और इसे नोटिस न लेने की अपील की, मगर तब तक बबाल हो चूका था ।