News by Date

शुक्रवार, 17 जून 2016

ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा बढ़ेगी-,एसपी।

पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅ निशांत कुमार तिवारी महोदय ने आज शहर के स्वर्ण व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर सुरक्षा  जाॅच किये तथा शहर व्यवसायिकों के साथ के बैठक किये।तथा शहर में घुम घुमकर व्यवसायियों से मिले। पुलिस अधीक्षक ने व्यवसायिकों को पुख्ता  सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने का आश्वासन दिया।
        पुलिस अधीक्षक ने व्यवसायिकों के साथ बैठक कर पुलिस पदाधिकारियों एवं व्यवसायियों को प्रतिष्ठान की सुरक्षा हेतु निम्नांकित निर्देश दिये हैं :-
1- व्यवसायिक प्रतिष्ठान एवं दुकान में कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन करें तथा उनका नाम पता तथा फोटो के साथ पंजी संधारित करें।
2-दुकान के बाहर की तरफ C.C.T.V  कैमरा लगायें।
3-ऐलार्म सिस्टम लगाये तथा उसको संचालित करने का प्रशिक्षण कार्यरत कर्मियों को भी दें।
4-सुरक्षा में प्रतिनियुक्त सुरक्षा कर्मी ड्रेस में रहेंगे।
5-लखन चौक,खिरू चौक एवं झंडा चौक पर समेकित ऐलार्म सिस्टम लगायें।
6-स्वर्ण व्यवसायिक क्षेत्र के पास नियमित रूप से पेन्थर मोबाईल के जवान गस्ती करें।
7-बैठक में आम सहमती से निर्णय लिया गया कि खिरू चौक के पास पुलिस पोस्ट का निर्माण कराया जायेगा तथा उसमें ध्वनी विस्तारक यंत्र के माध्यम से  सुरक्षा संबंधी निर्देश दिया जायेगा।
8-शहर में यातायात व्यवस्था सुदृह करने हेतु  रूट लाईन तैयार करने का निर्देश यातायात प्रभारी को दिया गया।
       पुलिस अधीक्षक के इस पहल को व्यवसायियों ने काफी सराहा है तथा उन सबों के मन में सुरक्षा की भावना आई है।
       उक्त बैठक में पुलिस निरीक्षक,सदर अंचल (अ),थानाध्यक्ष सहायक खजाॅची,यातायात प्रभारी एवं शहर के स्वर्ण व्यवसायी तथा अन्य व्यवसायिकगण मौजूद थे।