पूर्णिया(निस)गुरुवार के अहले सुबह मुसहरी टोला ऋषि टोला और श्री राम आदिवासी टोला बेलोरी गाॅव में संस्थान ने ग्रामीणों छात्र छात्रों महिलाओ के सहयोग से ऊर्जा कार्यक्रम के तहत नशामुक्ति,स्वास्थ,शिक्षा के विषय में बृहद कार्यक्रम चलाया गया !कार्यक्रम की शुरुआत सफाई अभियान से की गई, जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ ने गुन्घट छोड़कर सम्पूर्ण गाॅव की सफाई के साथ साथ अपने बच्चो को स्नान भी कराया!.बुलो देवी ,सकुन्तला देवी ललिता देवी, पर्मिला देवी ने प्रशासन को धनवाद किया की शराब बंदी से उनके घर में सुख शांति आयी है फिर भी कुछ है जो जुआ और नशा का सेवन करते है और हम पुलिस के पास उनकी शिकायत करेंगे,
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदर्श माध्य विधालय अनूप नगर बेलोरी के प्रधानाध्यापक श्री भीम प्रसाद यादव थे,
श्री यादव ने चलाये जा रहे जागरूकता अभियान में भरपूर सहयोग दिया और कहा की नशा से नशा करने वाले स्वयं एवं अपना परिवार बर्बाद हो जाता है इसलिए हम नशा छोर दे इसके लिए हम प्रतिबद्ध हो जाये तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सम्बंधित बाते पर कहाॅ की खाने से पहले हाथ को साबुन से धोये तथा बालश्रम को बंद कर सभी बच्चे को स्कुल भेजे शिक्षा के लिये सारी सुबिधा दी गई है आप उनका उपयोग करे !
श्री शशि रंजन कुमार ने कहा की हम सब आगे आये और अपना कुछ समय उस गाॅवो को दे जो अब तक जागरूकता के कमी के कारण पीछे है! कला और साहित्य के माध्यम से हम आपको जागरुक करेंगे ताकि आने वाले बच्चो के सपने कुछ बनाने के पुरे हो सके! सुलेखा देवी ,रधिया देवी अरहुल मसोमात कविता देवी सुगारु देवी बच्चा राम संभु ऋषि,अवध राम,सुभास ऋषि आदि ने प्रमुख भूमिका में थे